मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी में शोतो-काई कराटे फैडरेशन इंडिया के तहत कराटे बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी खिलाड़ियों ने कराटे की श्रेष्ठ तकनीकों का प्रदर्शन कर अग्रिम बेल्ट की उपाधि प्राप्त की। परीक्षा में वंशिका राजपूत, मणिकर्णिका, आद्यया शर्मा को येलो बेल्ट, अमोघ गोयल को ऑरेंज बेल्ट, देव चौधरी को ग्रीन बेल्ट, ईशान गुरु गुप्ता को पर्पल और व्हाइट बेल्ट, स्वाति, संयम कुमार गोला व अक्षत राणा को ब्राउन-थर्ड बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य कराटे प्रशिक्षक व उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे संघ शिहान महासचिव अमित गुप्ता, पवन गोयल आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद