फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलटीआर पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल का फोटो
विज्ञापन
जानीखुर्द। एलटीआर पब्लिक स्कूल, कुराली ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा अदिति यादव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति ने सामाजिक विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान में 94 प्रतिशत और हिंदी में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। द्वितीय स्थान पर स्कूल के संपक ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अंशिका ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार, शिक्षा निदेशक प्रतीक कंसल, प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें