फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज सम्मान रैली में जाएंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से मेरठ में 14 नवंबर को छावनी क्षेत्र में डोगरा मंदिर के पास स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में सैनिक सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष जयचंद्र फौजी ने बताया कि इस रैली में सभी पूर्व सैनिकों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। रैली के लिए हस्तिनापुर से सुबह 8:30 बजे बस चलकर गणेशपुर में 8:45 बजे पहुंचेगी और वहां से मवाना के लिए सुबह 9:00 बजे प्रस्थान करेगी। संगठन ने सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित समय पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें