फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सैनिक का हार्ट फेल होने से निधन

विज्ञापन
खरखौदा के गांव चंदपुरा निवासी पूर्व सैनिक आदेश का फाइल फोटो (परिजन)
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी पूर्व सैनिक आदेश (40) का हार्ट फेल होने से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आदेश ने भारतीय सेना में करीब 17 वर्ष तक सेवा देने के बाद दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति ली थी। वह वर्तमान में गाजियाबाद के छपरौला गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि आदेश अच्छे धावक थे। उनके नेतृत्व में गांव के युवाओं ने हरिद्वार से सात घंटे में डाक कांवड़ लाकर रिकॉर्ड बनाया था। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें