फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा टैटू बनाकर मनाया हर घर तिरंगा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ललित कला विभाग एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत ललित कला विभाग में फेस पेंटिंग व टैटू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों पर आई लव माय इंडिया, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, लाल किला, राष्ट्रीय पुष्प कमल, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पक्षी मोर, शेर, स्वास्तिक, आदि अपने चेहरे में हाथों पर चित्रित कर सभी का मन मोह लिया। एक-दूसरे के फेस पर तिरंगा बनाकर देशभक्ति की भावना का संदेश जन समूह ने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें