फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासूम अंश का शव देख हर आंख हो गई नम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाजल भरने के दौरान चाचा-भतीजे के डूबने का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर।
मेरठ। टीपीनगर के मलियाना से रामबीर ने नया पिकअप खरीदने हरिद्वार से गंगाजल लाने की योजना बनाई थी। लेकिन वहां उन्होंने अपने बेटे को खो दिया और राहुल का सोमवार देर रात तक पता नहीं चल पाया। मासूम अंश का शव सोमवार शाम जब उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया और वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। जिसने भी अंश का शव देखा उसकी आंख नम हो गई।
बताया गया है कि राहुल एक निजी पब्लिकेशन में काम करते थे। राहुल के पिता की मौत की चुकी है, परिवार में उनकी मां ऊषा, पत्नी पिंकी, पांच साल का बेटा अर्नव और आठ साल की बेटी वंशिका हैं। छोटा भाई मोनू है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी राहुल पर ही थी, उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया। राहुल की पत्नी और मां रो-रोकर बस यही कह रही थी कि अब परिवार का क्या होगा। गंगा में गोताखोर राहुल की तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
विज्ञापन


मेरठ के दो किशोर समेत चार कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार में डूबने से बचाया
हरकी पौड़ी से पहले कांगड़ा घाट पर नहाते समय डूबने लगे थे मेरठ के कांवड़ यात्री

हरिद्वार/मेरठ। हरिद्वार कांवड़ लेने आए मेरठ के दो किशोर सहित चार कांवड़िये सोमवार सुबह गंगा में नहाते समय बहने लगे। घाट पर तैनात एसडीआरफ की टीम ने तुरंत गंगा में छलांग लगाई और चारों को डूबने से बचा लिया।
सोमवार सुबह कांवड़ लेने आए राजकुमार (16) पुत्र प्रेमकरन, करण कुमार (16) पुत्र सुरेन कुमार, सचिन कुमार (18), रुपेश कुमार (23) पुत्र हेमकरण निवासीगण हापुड़ रोड घोसीपुर मेरठ सोमवार हरकी पौड़ी से सटे कांगड़ा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच गए। स्नान करते समय चारों पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगे। एसडीआरएफ ने गंगा में छलांग लगाई और चारों को गंगा से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


शिविर में सीढ़ी गिरने से कांवड़िया घायल



रोहटा। लाहौरगढ़ में सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए जा रहे कांवड़ शिविर के दौरान आराम कर रहे कांवड़िया मुजफ्फरनगर जिले के राजवीर सिंह के उपर सीढ़ी जा गिरी। सिर में चोट लगने से राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि कांवड़ियों के लिए शिविर तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे की सीढ़ी गिरकर कांवड़िया के सिर में लगने से उनके कई टांके आए। कांवड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन सूचना पर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शिव जलाभिषेक कराने के बाद घायल कांवड़िया को अपने साथ ले गए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें