मेरठ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पदाधिकारी संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय में व्यापारियों से मिले। उन्होंने 17 दिसंबर को होने वाले बंद पर व्यापारियों के साथ चर्चा की। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि शहर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद आवश्यक है। संगठन अधिवक्ताओं की मांग का पूर्ण समर्थन करता है। शहर के लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिलना चाहिए। व्यापारी बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस दौरान विजय आनंद अग्रवाल, विकास गिरधर, अमित बंसल, संजय जैन, जीएस धामा, कुंवर विनय सिंह, अमित राणा, अरविंद भाटी रहे। संवाद