पुलिस के वालंटियर समूह पर भेजा दिया आपत्तिजनक वीडियो, मुकदमा
बागपत। थाना सिंघावली अहीर के डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से एक आपत्तिजनक वीडियो भेज दिया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि वीडियो भेजने वाले संदीप त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी निवासी पिलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला।