फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में ईओ के नहीं पहुंचने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में नहीं पहुंची ईओ, सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका परिषद सरधना की बोर्ड बैठक में निर्धारित समय से दो घंटे बाद ईओ के पहुंचने पर सभासदों ने हंगामा किया। क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचने पर एसडीएम और डीएम को मामले से अवगत कराया।
नगर पालिका की सोमवार को बोर्ड बैठक निर्धारित थी। समय अनुसार बारह बजे सभी सदस्य और विधायक अतुल प्रधान वहां पहुंच गए, लेकिन ईओ के नहीं पहुंचने और फोन रिसीव नहीं करने पर सभासदों ने हंगामा किया। दो बजे ईओ के पहुंचने पर बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में सदस्यों ने चर्च मेले के टेंडर को निरस्त कराने की मांग कराते हुए पूर्व की भांति दस फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव पास किया। सभासदों ने आउटसोर्सिंग जैम बिड के अनुसार कार्यरत सफाई मजदूर व अन्य कर्मी को कम करने की बिड को सर्वसम्मति से निरस्त किया। नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर लाइटों के सर्किट व्यवस्था कराने पर सहमति बनी। अध्यक्षता चेयरपर्सन सबीला अंसारी, अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी, शाहरूख उर्फ बंटी, विरेंद्र चौधरी, पंकज टाली, अफजाल, इंदिरा मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर लगी मतदाताओं की भीड़
फलावदा। निकाय चुनाव के चलते सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के पास मतदाताओं का तांता लगा रहा। अनन्तिम सूची में वोट दूसरे वार्ड की वोटर लिस्ट में नाम अंकित हो जाने से वोटर परेशान रहे। नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून के पुत्र सैयद मो. ईसा ने आपत्ति दर्ज कराई। बताया कि वार्ड 12 के 124 मतदाताओं के नाम मूल सूची के स्थान पर नगर के वार्ड सात की मतदाता सूची ने दर्ज कर दिए गए हैं। इसके चलते वोटर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे में सुनियोजित तरीके से एक वर्ग की वोट कटवाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है। रोजगार के लिए कस्बे से दूसरे स्थान पर काम करने वालों की वोट कटवाने की कवायद चल रही है। उन्होंने मामले से तहसीलदार आकांक्षा जोशी को अवगत कराया। बताया गया कि 18 नवंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें