फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भूनी में पौधारोपण व जागरूकता रैली निकालते छात्र। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज द्वारा गांव भूनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को जागरूकता कार्यक्रम हुए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव में पर्यावरण और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अपनाए बीमारी भगाए और अधिक वृक्ष लगाए, पर्यावरण बचाए जैसे नारे लगाए। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को समाज के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें