फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण‑मैत्री राखियां बनाकर वृक्षों पर बांधी

विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान मेरठ शाखा ने बुधवार को प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान मेरठ शाखा ने बुधवार को प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित की। इसमें पर्यावरण‑मैत्री राखियां बनाकर वृक्षों पर बांधा गया। कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला सामाजिक‑पर्यावरण प्रकल्प संरक्षण के अंतर्गत आयोजित की गई। संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने उपस्थित सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब हम वृक्ष को राखी बांधते हैं, तो हम न केवल त्योहार मनाते हैं, बल्कि यह प्रतिज्ञा भी लेते हैं कि हम प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा और पोषण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सतत जीवनशैली अपनाकर और छोटी‑छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें