लावड़। लावड़ कस्बे के मोहल्ला घास मंडी निवासी अकदस ने तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंचौली थाने पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अकदस ने बताया कि 27 मार्च की शाम वह अपने घर की ओर जा रहा था। घर के पास खड़े शावेज, समद और सरफराज ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और फिर से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार दिलाया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।