दौराला। कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी सागर ने कस्बे के सोनू, महिपाल, नेपाल और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पांचों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। घटना के बाद से ही पीड़ित भयभीत है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद