सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी मेहरबान पुत्र रशीद ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपने घर पर बैठा था। तभी उमर और तीन अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मेहरबान पर उनके खिलाफ होने का आरोप लगाते हुए धमकी दी और कहा कि वह उनके कामों में दखल दे रहा है। मेहरबान ने विरोध किया तो आरोपियों ने शोर-शराबा करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।