लावड़। खरदौनी गांव निवासी अनीस ने गांव के ही छह लोगों पर घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट करने और विरोध पर फायर झोंकने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। अनीस ने बताया कि 24 जनवरी को वह घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव के ही छह लोग उसके घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके व भाई अतीक के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने फायर भी झोंका। हालांकि, वह बाल बाल बच गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सोमवार को एसएसपी से पीड़ित ने शिकायत की। कप्तान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।