फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना ब्लॉक में नामांकन प्रकिया आज-तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालयों में आज से होगा नामांकन, तैयारी पूरी
विज्ञापन

सरधना/मवाना। देहात क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में आज से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सोमवार को इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। 13 के अलावा 15 अप्रैल को भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के दावेदारों के नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
सरधना के बीडीओ सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि 39 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए सोमवार तक 384 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 320 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 577 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के कारण अवकाश रहेगा। इस कारण 13 व 15 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। हालांकि सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर लोग कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

दौराला में बनाए गए 14 काउंटर
दौराला। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात काउंटर बनाए गए हैं। बीडीसी सदस्य पद के लिए सात काउंटर अलग हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के फार्मों की बिक्री में तेजी आई। वहीं जिला पंचायत, ग्राम पंचायत व बीडीसी और प्रधान पद के उम्मीदवार दिनभर नामांकन पत्रों को पूरा करते नजर आए। समर्थकों से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए साथ चलने के लिए संपर्क किया।
निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
मवाना। निर्वाचन अधिकारी धुर्ण कुमार ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ के निर्देश दिए कि नामांकन पत्र जमा करने वाले दावेदारों के साथ अधिक से अधिक दो लोग आ सकते हैं। ग्राम पंचायत के लिए नौ और क्षेत्र पंचायत के नामांकन के लिए सात काउंटर बनाए बनाए गए हैं। सभी काउंटर पर सहायक निर्वाचक अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। मैटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही ब्लॉक में प्रवेश मिलेगा। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 18 अप्रैल को नाम वापसी 3 बजे तक होगी। उसके बाद चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे। एडीओ कृषि इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 36, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 69, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 148 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। संवाद
कोरोना जांच के बाद दावेदारों को मिलेगा प्रवेश
परीक्षितगढ़। नामांकन पत्र जमा करने से पहले दावेदारों को कोरोना की जांच करानी होगी। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र खरीदने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 43, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 58 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 212 नामांकन पत्र खरीदे गए। ब्लॉक परिसर में प्रधान पद के लिए नौ और क्षेत्र पंचायत के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। उन्होनें बताया कि नामांकन पत्र जमा करने वाले दावेदारों को परिसर में पहले कोरोना जांच करानी होगी। दावेदार के साथ दो व्यक्ति आ सकेंगे। मास्क व सोशल डिस्टेंसिग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
एसपी देहात और आरओ ने किया निरीक्षण
माछरा। पंचायत चुनाव के चलते सोमवार को एसपी देहात केशव कुमार और आरओ ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर किठौर को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ गोपाल गोयल ने बताया कि नामांकन के लिए अलग अलग काउंटर बना दिए गए हैं। एसपी के साथ सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार, इंस्पेक्टर अरविन्द मोहन शर्मा पहुंचे। इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि ब्लॉक परिसर से पहले चार बैरियर लगाए जाएं। विशेष पुलिस बल की व्यवस्था ब्लॉक परिसर में कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नामांकन
हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय में नामांकन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीडीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर में 483 ग्राम प्रधान, 279 क्षेत्र पंचायत और 411 ग्राम प्रधान सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। सोमवार तक तीनों पदों के लिए 1173 नामांकन पत्र खरीदे गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। ब्लॉक कार्यालय के दोनों ओर दो-दो बैरियर लगाए गए हैं। हर प्रत्याशी और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। एक प्रत्याशी के साथ में दो ही व्यक्तियों लोगों को नामांकन के लिए अंदर जाने की अनुमति होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें