मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मोटरसाइकिल पार्सल ऑफिस के गेट के बाहर से चोरी हो गई।
रेलवे सिटी स्टेशन पर कैरेज एंड वैगन विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अंकुर गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 24 अगस्त को दिन की ड्यूटी पर थे। उन्होंने मोटरसाइकिल को प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे पार्सल ऑफिस के गेट के बाहर खड़ा किया था। उन्होंने बाइक को लॉक करके रखा था और उसकी चाबी उनके पास थी। इंजीनियर के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे जब उन्होंने ड्यूटी के दौरान बाइक को देखा तो वह मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने रेलवे रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
-