मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने मंगलवार को दीपावली महोत्सव और इंजीनियर डे आईएमए हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन द्वारा की गई। सचिव डॉ. संदीप जैन ने सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, कपल अवाॅर्ड, डांडिया नृत्य और तंबोला खेला गया। रंगारंग कार्यक्रम का संचालन छवि जैन, संध्या तनेजा, अमिता राजपूत और चारुल जैन ने किया। कार्यक्रम में शाखा के सभी इंजीनियर और आर्किटेक्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, दीपा गर्ग, संजय जैन, लवीना जैन, अनिल कांत गुप्ता, तरुण तनेजा, सुरेश चंद, प्रेमचंद जैन, डॉ. वीरेंद्र खोखर, डॉ. गौरव दीक्षित, सोनू प्रधान, रणवीर सिंह धामा, प्रशांत जैन उपस्थित रहे।