फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर निगम की जमीन कब्जा मुक्त कराई, पुलिस बल के साथ पहुंची थी टीम, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Mar 2023 08:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने नगर निगम की जमीन कब्जा मुक्त कराई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर रोड पर नगर निगम की जमीन पर काफी समय से अवैध कब्जा है। वहीं पुलिस बल के साथ राजस्व टीम पहुंची। इस दौरान आरोपी 500 मीटर जगह घेरकर नींव भरवाने का काम कर रहा था। इसके बाद बाद टीम ने पुलिस की मदद से जमीन कब्जा मुक्त कराई।

विज्ञापन


टीम ने बताया कि मार्शल पिच के पास नगर निगम की लगभग 35 एकड़ जमीन है। आरोप है कि एक युवक ने निगम के कर्मचारियों संग मिलकर यह अवैध कब्जा कर लिया था।

राजस्व की टीम ने अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन की पैमाइश की और जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। यहां पहुंची टीम में नायब तहसीलदार अजीमुल हशन, लेखपाल महेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे। अधिकारियों ने सरकारी जमीन से दो दिन में सारा सामान उठाने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें