फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुर गांव में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के छुर गांव में सरकारी रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। गांव निवासी कन्नी पुत्र ब्रजपाल ने एसडीएम सरधना को शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र में बताया गया कि उनके पड़ोसी ने सरकारी रास्ते पर शौचालय और गड्ढा बनाया है। इससे ग्रामीणों के आने-जाने का मार्ग बाधित हो गया है। कन्नी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अपनी सहमति से अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता है और झगड़े पर उतारू हो जाता है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें