फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, प्रतियोगिता के लिए दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 14वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पैरा खिलाड़ियों का सोमवार को जिला पैरा खेल संघ और क्रीड़ा भारती की ओर से सम्मान किया गया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। जिला पैरा संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कार्तिक हरित, राज तोमर, विष्णु कुमार, नेहा अटवाल, नमन कुमार का माला पहनाकर सम्मान किया गया। संघ के सचिव व एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गौरव त्यागी को टीम का मुख्य प्रशिक्षक भी नियुक्त किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें