फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पेट्रोल पंप पर लूट करके भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में ढ़ेर, पुलिस कर्मी भी घायल

Thu, 14 Jul 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में पेट्रोल पंप पर लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य दोनों बदमाश भाग गए। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के छपरौली थानाक्षेत्र में बुधवार की रात पेट्रोल पंप पर लूट करके भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुडी गांव में पेट्रोल पंप से बुधवार रात को तीन बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए और बाइक पर भागने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस उनका पीछा करने लगी और तुगाना पुलिया के पास बदमाशों ने घिरने पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Suicide: मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य दोनों बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके पास से लूट के 25 हजार रुपये, पिस्टल व तमंचा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बदमाश के माता-पिता मेरठ के परतापुर में रहते हैं, जबकि वह खुद फिलहाल गाजिाबाद के लोनी में अपनी ससुराल में रहता था। पुलिस अन्य दोनों बदमाशों की तलाश में लगी है। वहीं इस मुठभेड़ में एक सिपाही राहुल भी घायल हो गया तो इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें