बिजनौर चालक के ट्रांसफर के विरोध में कर्मचारियों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में नियमित चालक के ट्रांसफर और रिकवरी बढ़ाने को लेकर बिजनौर डिपो के चालकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसकी वजह से बिजनौर डिपो से बसों का संचालन बंद है इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है चालकों का कहना है कि एआरएम द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है,उनके वेतन से रिकवरी दो हजार से ज्यादा की जा रही है जबकि सामान्य रिकवरी दो हजार रुपये होती है, इसके साथ ही चालकों का कहना है कि जब तक नियमित चालक दर्शन कुमार का ट्रांसफर नहीं रोका जाता है हम यहां से नहीं उठेंगे
वही एआरएम ललित त्रिवेदी का कहना है कि चालक दर्शन की लगातार शिकायतें आ रही थी इस वजह से उनका ट्रांसफर मुरादाबाद किया गया है