फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल कंपनी के कर्मचारी को अधमरा कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑयल कंपनी के कर्मचारी को अधमरा कर बाइक लूटी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में मलियाना गांव के पास थाना खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा निवासी महेश पुत्र कांति प्रसाद सोमवार की तड़के बेसुध हालत में मिले। दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने पास में ही पड़े महेश के मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हेम्रेज बताया। उनकी हालत नाजुक है। मौके से उनकी बाइक गायब बताई गई। फफूड़ा निवासी सतेंद्र के मुताबिक उनके भाई महेश पूठा स्थित ऑयल कंपनी में नौकरी करते हैं। आशंका है कि बदमाशों ने बाइक लूटने के बाद उन्हें अधमरा कर फेंक दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा पैलेस से बाइक चोरी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी अजहर सोमवार देर शाम लालकुर्ती पैठ में गए थे। अजहर ने मथुरा पैलेस में बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद यह बाइक वहां नहीं मिले।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें