फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में आग अंदर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी लाल बहादुर नहीं मिल पाया बाहर निकलने का मौका
विज्ञापन

जिस समय आग लगी, वह गोदाम के अंदर फंस गया था, सुबह मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी एक कर्मचारी लाल बहादुर गोदाम के अंदर था, उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वह अंदर ही फंस गया। बुधवार सुबह उसका शव मिला।
मंगलवार रात करीब दो बजे आग लगी। सीएफओ तेजवीर सिंह, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जानकारी करने पर पता चला कि एक कर्मचारी गोदाम के अंदर था, जो लापता हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के साथ उसकी भी तलाश शुरू कर दी। दमकल विभाग की टीमों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह नौ बजे आग पर काबू पाया। इसी बीच कर्मचारी लाल बहादुर मंडल (59) का शव भी गोदाम में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में पेपर मिल के कर्मचारी लाल बहादुर मंडल की मौत हुई है। आग में करोड़ों का कागज जलकर राख हो गया। मिल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग बुझाते समय अंधेरे की वजह से गिरकर विभाग का सिपाही अमित रावल भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि स्टार पेपर मिल में मिल प्रबंधन की ओर से आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए, जिससे दमकल विभाग को भी काफी मदद मिली है।
अगले वर्ष सेवानिवृत्त लाल बहादुर होने वाले थे
गोदाम में आग विकराल रूप ले चुकी थी। मिल प्रबंधन के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे रहे। सात घंटे तक मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कर्मचारियों की सांसें अटकी रहीं। पहले आशंका जताई गई कि तीन से चार कर्मचारी हताहत हुए हैं, लेकिन बाद में एक कर्मचारी के लापता होने की जानकारी मिली। लाल बहादुर मंडल अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पेपर मिल के कैंपस में ही रहते थे।
विज्ञापन

---------
टीम बनाकर कराई जाएगी जांच
आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया जा रहा है। इसको लेकर मृतक कर्मचारी के परिजनों और मिल प्रबंधन के लोगों से भी बातचीत की जाएगी।---डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें