फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यस्थलों पर महिला सुरक्षा पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को तीस घंटे का मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के निर्देशन में छात्राओं को लैंगिक समानता के लिए जागरूक किया गया। पाठ्यक्रम पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। इसका उद्देश्य छात्राओं में लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. दीप्ति कौशिक ने महिला अधिकारों और कार्यस्थलों पर महिला सुरक्षा पर जोर दिया। प्रो. कौशिक ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. मीनू शर्मा, लैंगिक सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. नेहा, डॉ. प्रियांशी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें