फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा की बैठक में पौधरोपण पर जोर

विज्ञापन
बीजेपी सिसई मंडल की मासिक बैठक होती है
विज्ञापन
मुंडाली। भाजपा सिसौली मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष वार्ता की गई। रविवार को भाजपा सिसौली मंडल की मासिक बैठक का आयोजन भाजपा मंडल मंत्री राहुल तोमर गढ़ी के आवास पर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने से है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता पौधरोपण अवश्य करें। सिसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकृति की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए अपने जीवन में एक पेड़ अपने माता पिता या परिजनों के नाम से सभी को रोपण करना चाहिए। इस दौरान फिरेराम धनतला, ब्लॉक प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान, जिला मंत्री विमला जाटव, दीपक तोमर, दुष्यंत तोमर, आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें