लावड़। इफ्को कंपनी के तत्वावधान में सोमवार को नैनो उर्वरक जागरुकता अभियान के तहत अंदावली मार्ग स्थित एक मंडप में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इफ्को अधिकारी कृष्ण कुमार ने किसानों को बताया कि यूरिया का कम प्रयोग करें। इससे जमीन अपनी उपजाऊ क्षमता खोती जा रही है। किसान नैनो डाई का उपयोग ज्यादा करें, जिससे किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी और आय बढ़ेगी। इस दौरान पंकज गुप्ता, समय सिंह सैनी, बाबू राम सैनी, अमर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद