फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
दौराला - दौराला में भाजपा की बैठक में बोलतीं डॉ. मीनाक्षी भराला। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला रहीं। आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि मजबूत संगठन, मजबूत बूथ और मजबूत भाजपा ही पार्टी का संकल्प है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मनिंदर विहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही भाजपा की ताकत है। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा सतेंद्र भराला, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, रवि पूनिया, मोहित, डॉ. धनेश, विनीत, मुदित, मिंटू, विनीत, प्रशांत, अमित, प्रदुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें