मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ट्रांसपोर्ट नगर के तत्वावधान में 11 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। मंगलवार को बागपत रोड स्थित वासु ग्रीन कॉलोनी में पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष राहुल मित्तल ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में मुख्य अतिथि आनंदम धाम वृंदावन के संस्थापक पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भगैया रहेंगे। आठ फरवरी को भूमि पूजन होगा। पांच फरवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर पवन मित्तल, रोहताश प्रजापति, हंस कुमार जैन, भूपाल गुप्ता, पंकज मित्तल, नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।