माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज के सभागार में भाजपा माछरा मंडल की मासिक बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक अमित त्यागी उर्फ चुनमुन ने की। संचालन मंडल महामंत्री महेश प्रजापति ने किया। कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। केवल भाजपा ही एक सेवा दल है जो महिलाओं को न केवल सम्मान देता है बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी उन्हें अग्रणी भूमिका सौंपता है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, महेश प्रजापति, धर्मेंद्र खटाना, ग्राम प्रधान शोल्दा मोहित गुप्ता, मनवीर मलिक आदि रहे।