मेरठ। मां कौशल्या देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मातृ-पितृ पूजन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार को एलकेजी कक्षा के बच्चों ने अपने माता-पिता को तिलक कर उनका पूजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु शर्मा रहीं। एलकेजी के बच्चों ने मां की ममता पर नृत्य प्रस्तुति दी। डॉ. अंशु शर्मा ने सभी बच्चों को उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से कहा कि वे पाश्चात्य संस्कृति को त्यागकर अपनी सनातनी संस्कृति व धर्म को अपनाकर हिंदू धर्म व संस्कृति बचाएं। संवाद