फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे स्टेशन पर छठे दिन इलेक्ट्रोनिक पैनल सिस्टम काम हुआ खत्म

Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। छठे दिन थानाभवन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटर लाॅकिंग पैनल सिस्टम का कार्य पूरा हो गया। रविवार को भी ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे मार्ग के थानाभवन-शामली रेलवे स्टेशन पर 20 फरवरी से शुरू हुआ इलेक्ट्रॉनिक इंटर लाॅकिंग पैनल सिस्टम बदलने का कार्य रविवार शाम तक पूरा हो पाया। रविवार को भी दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित किया गया। इस पैसेंजर ट्रेन का दिल्ली से चलकर शामली पहुुंचने का समय 10:55 बजे और सहारनपुर दोपहर 12:55 बजे का निर्धारित है। यह पैसेंजर ट्रेन शनिवार को 10.55 बजे पहुंची। शामली से सहारनपुर तक पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही।
शामली रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन को दोपहर तीन बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली- शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शनिवार को दिल्ली से मेरठ- मुजफ्फरनगर टपरी होकर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए संचालित किया गया। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रविवार को थानाभवन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटर लाॅकिंग पैनल सिस्टम पूरा हो पाया है। सोमवार से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें