मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज प्रथम विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत विद्युत लाइन एचटी/एलटी के संपर्क में आ रहे पेड़ों की कटिंग का कार्य किया जाएगा। उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र की बिजली चार घंटे काटी जाएगी। बुधवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक उपकेंद्र से संबंधित ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, बीएच, सी ब्लॉक, सीएच, सीएल, डी ब्लॉक, डीएच, रॉयल पार्क, रॉयल पार्क एक्सटेंशन, मधुर विहार, शिवनगर, पल्हैड़ा, मोदीपुरम आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।