मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। घंटाघर उपकेंद्र के केसरगंज फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र केसरगंज मंंडी, केसरगंज, पूर्वा फैय्याज अली, शक्ति नगर, कश्मीरी मोहल्ला, ठाकुर की कोठी सहित अन्य जगहों पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। संवाद