मेरठ। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि विद्युत नगरीय वितरण खंड 11केवी परिचालन एवं अनुरक्षण (साउथ) माधवपुरम के तहत विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण करने एवं सीएम ग्रिड योजना में लाइन को अंडर ग्राउंड एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, आरडीएसएस योजना के तहत नए पोल एवं केबल लगाने के कार्य होंगे। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लिसाड़ी रोड, मुमताज नगर, समर गार्डन, मजीद नगर, शाहजहान कॉलोनी, शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर, खड़ौली बाईपास, हरदेव नगर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।