फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई इलाकों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण मंगलवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र के दिल्ली रोड, गंज बाजार, रविंद्र पुरी, सब्जी मंडी, पुलिस स्ट्रीट में सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सदर क्षेत्र के केले वाली कोठी, खन्ना की कोठी, हनुमान चौक, बाम्बे बाजार में सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक, एल-ब्लॉक के हापुड़ रोड, जाकिर काॅलोनी, एल ब्लॉक में सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, हापुड़ रोड, आशियाना काॅलोनी, इंद्रलोक, सीवेज पंप, फतेउल्लापुर रोड, अहमद नगर, रॉयल प्लाजा, शास्त्रीनगर सेक्टर एक, दो, 13, आवास विकास, आरटीओ रोड, सेंट्रल मार्केट, नेहरू नगर, सम्राट पैलेस, रामलीला ग्राउंड चंद्रलोक में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा शताब्दीनगर सेक्टर चार, पॉकेट सी, डी, माधवकुंज सहित अन्य क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें