फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेगमपुल, शास्त्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड-33 केवी परिचालन एवं अनुरक्षण वीके सिंह के अनुसार, सदर एवं बेगमपुल उपकेंद्रों के तहत आने वाले क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पोल बदलने के कारण मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह से गंगानगर व मोहनपुरी उपकेंद्रों के तहत आने वाले इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर उपकेंद्र के तहत दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के तहत एपेक्स टॉवर क्षेत्र में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें