फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के कारण बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Fri, 12 Sep 2025 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर में कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के लिसाड़ी रोड, मुमताज नगर, समर गार्डन, मजीद नगर, मलियाना देव पार्क, बागपत बाईपास, एपेक्स सिटी, गोपाल विहार, पांचली, ऋषिनगर आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र के एचआरडी कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सिविल लाइन क्षेत्र के ईके रोड पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक, बेगमपुल क्षेत्र के दिल्ली रोड, बैंक स्ट्रीट, मुर्दा घाटी, जवाहर अस्पताल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, घंटाघर क्षेत्र के केसरगंज, अनाज मंडी, दिल्ली रोड, पत्ता मोहल्ला में सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे तक और डिफेंस एंक्लेव उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें