मेरठ। विभिन्न कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक वेदव्यासपुरी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्यों के चलते खड़ौली बाईपास उपकेंद्र, सुभारती एवं लखवाया के तहत आने वाले क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। सदर एवं बेगमपुल उपकेंद्र से भी सुबह ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सोफीपुर, एमईएस, आरटीओ उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति गुल रहेगी। आरटीओ उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और सोफीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।