फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट उपकेंद्र क्षेत्र के शताब्दी नगर 33 केवी लाइन व 11 केवी मजीद नगर लाइन के निर्माण के चलते क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं विकासपुरी उपकेंद्र क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक विकासपुरी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पीएल शर्मा उपकेंद्र क्षेत्र में पटेल नगर फीडर पर कार्य के चलते पीएसी कैंप, खैर नगर पुलिस चौकी, फव्वारा चौक, रोज वैली आदि क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एल ब्लॉक उपसंस्थान क्षेत्र में लाइन शिफ्ट होने के कारण जाकिर काॅलोनी क्षेत्र में सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें