फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवलोक काॅलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर में कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती होने के कारण पेयजल को लेकर लोग परेशान रहे। तेजगढ़ी, गढ़ रोड, शास्त्री नगर छह में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। इसी तरह से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली रोड, मेजर ध्यानचंदनगर, देव लोक, मोहकमपुर में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहकमपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती का शटडाउन लिया गया था, लेकिन यहां पर निर्धारित अवधि से अधिक बिजली कटौती होने से लोग परेशान हुए। देवलोक निवासी रिषभ, जितेंद्र सहित अन्य लोगों ने कहा कि बिजली न आने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें