मवाना। बारिश के कारण हस्तिनापुर से आ रही 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट होने के चलते आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट तलाश करने में लगे रहे। शाम 5:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर से आधा मवाना नगर को बिजली आपूर्ति होती है। जिसमें तहसील क्षेत्र, सीएचसी, नगर पालिका के साथ साथ मोहल्ला हीरालाल, मखदूमपुर रोड, तहसील रोड, पक्का तालाब, रामबाग आदि को बिजली आपूर्ति होती है। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर हस्तिनापुर से आ रही 33 हजार केवीए लाइन से जुडा है। जब भी बारिश होती है तब हर हाल में उक्त बिजलीघर की बिजली आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने से अवश्य बाधित होती है। शुक्रवार को भी बारिश के चलते सुबह 11 बजे के आसपास 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट आने के चलते हस्तिनापुर बिजली घर से आपूर्ति हो रही बिजली बाधित हो गई। फाल्ट तलाशने में बिजली विभाग के कर्मचारी लगे रहे। शाम 5:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।