मेरठ। एसडीओ पल्लवपुरम के अनुसार बुधवार को पल्लवपुरम फेज-2 के बिजलीघर में मेंटेनेंस का काम होगा। इस कारण सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन एक तक एटूजेड, अक्षरधाम, सत्यम एन्कलेव, गणपति एन्कलेव, आलू फार्म की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अब्दुल्लापुर बिजलीघर में भी काम के कारण सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगानगर, सी ब्लाक, ए ब्लॉक, सबूरी टॉवर, गंगा टॉवर की लाइन बंद रहेगी। सिविल लाइन क्षेत्र में भी सुबह दस बजे दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ब्यूरो