- यातायात पुलिस की खराब व्यवस्था से दिनभर जूझते रहे लोग संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य शुरु होने के चलते खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को बंद किया गया है। दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली बंबा बाईपास पर भीषण जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यह कार्य 19 अक्तूबर तक यह कार्य चलेगा। इससे यहां यातायात पुलिस व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रही है।
रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर बिजली बंबा से निकाला गया। गढ़मुक्तेश्वर व हापुड़ की तरफ से खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर से दिल्ली रोड आने वाले वाहनों को भी बिजली बंबा बाइपास से भेजा गया। इससे यहां वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। यूं तो यहां पर एक टीएसआई, दो सिपाही, दो होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। इसके बावजूद जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार एक टीएसआई, दो सिपाही और दो होमगार्ड की डयूटी बिजली बंबा बाईपास पर लगाई गई है। यातायात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 19 अक्तूबर तक बिजली बंबा बाईपास पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।