फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्मी बढ़ते ही गुल हुई बिजली, कई क्षेत्रों में हुए फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गर्मी बढ़ते ही शहर में जगह-जगह फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। बुधवार को भी विकासपुरी, जाकिर कालोनी, लोहियानगर, शास्त्रीनगर के ब्लॉक, एल ब्लॉक समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हापुड़ रोड पर 11 केवी की लाइन में फाल्ट होने से कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते मंगलपांडे नगर, जयदेवी नगर, जेल चुंगी, जज कालोनी समेत कई क्षेत्रों में करीब 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल को 30 अप्रैल तक शहर में मरम्मत कार्य पूरे करने थे, लेकिन सर्राफा बाजार, जागृति विहार, बेगमपुल, जाकिर कालोनी, माधवपुरम, विवि रोड उपकेंद्र समेत कई क्षेत्रों में मरम्मत कार्य नहीं हो सके हैं। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नहीं हो सकी है, इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें