संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। तगादा कॉलिंग एवं दस्तक योजना के तहत प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार ने टीम को रवाना किया।
विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए चलाई गई तकादा कॉलिंग एवं दस्तक योजना के अंतर्गत प्रबंध निदेशक के निर्देश पर शुक्रवार को स्थानीय बिजली घर से टीम को रवाना किया गया। टीम का नेतृत्व विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार कर रहे हैं। बकायेदारों कि संख्या में कमी लाने के लिए तथा अधिक वसूली करने के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही तकादा कॉलिंग दस्तक योजना के अंतर्गत टीम को निर्देशित किया गया है। टीम घर-घर जाकर विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर लेकर उक्त नंबर पर उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराने का तकाजा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। तथा उपभोक्ताओं के गलत बिल एव किसी भी तरह की समस्या का प्रतिदिन समाधान किया जा सके आदि बिंदु शामिल हैं।