गंगानगर। गंगानगर में धनतेरस की शाम को बारिश हुई तो बिजली गुल हो गई। करीब 2.5 घण्टे आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के व्यापारी और अन्य लोग परेशान हो गए। धनतेरस पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को सजाया हुआ था। शाम करीब सात बजे बारिश शुरू होते ही प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई। वहीं, गंगानगर ब्लॉक -ए, बी, सी और राधा गार्डन क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बारिश और अंधेरे से बाजारों में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिजलीघर में पता किया तो जानकारी हुई कि सीएनजी पंप के पास अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट हुआ। इससे आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, कुछ व्यापारियों ने बताया कि जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनकी कॉल रिसीव नही हुईं। एसडीओ दिनेश मौर्य ने बताया कि फाॅल्ट को तलाशने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसे ठीक कराने के बाद ही रात में 9.30 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।