मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके जागृति विहार स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह विनोद अपने मकान पर पहुंचे तो उन्होंने बिजली के तार गायब पाए। उन्होंने पास के मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दो चोर बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।