बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
लावड़/दौराला। शुक्रवार सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि व बिजली गिरी। चिरौड़ी गांव व लावड़ में बिजली गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
आसमान से शुक्रवार को बरसे बदरा किसानों के लिए आफत बनकर आए। चिरौड़ी गांव में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिस कारण किसानों के चेहरे पर चिंता दिखी। आसमान में लगातार बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान गांव निवासी पंडित जागोराम शर्मा के घर पर बिजली गिर गई। जिस कारण बिजली के उपकरण फुंक गए। आसपास के तीन अन्य मकानों के भी बिजली उपकरण फुंक गए। इसके अलावा लावड़ निवासी पंडित चंद्रकांत शर्मा के घर पर भी बिजली गिरी, जिससे लेंटर में छेद हो गया और बिजली के उपकरण फुंकने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। बिजली गिरने से पीड़ित परिवारों में दहशत का माहौल है।